फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म पर भड़की क्षत्रिय महासभा

Mon, 22 Jan 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत का विरोध कर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने फिल्म का बैनर फूंका। साथ ही फिल्म सेंसर बोर्ड की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत का विरोध कर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने फिल्म का बैनर फूंका। साथ ही फिल्म सेंसर बोर्ड की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-पूजन किया। राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिल्म पर हटाए प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने की मांग की।

विज्ञापन


राणा प्रताप चौक पर महासभा ने पद्मावत फिल्म के विरुद्ध प्रदर्शन किया। साथ ही फिल्म सेंसर बोर्ड की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। फिल्म का बैनर जलाने के बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सांसद भैरो प्रसाद मिश्र को सौंपे। इसमें कहा गया कि संजय लीला भंसाली द्वारा चित्तौड़गढ़ की महारानी पद्मिनी के चरित्र पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर व्यवसायिक हित साधने का प्रयास किया गया है। नारी अस्मिता और शौर्य की प्रतीक महिला का इस तरह से चरित्र हनन करोड़ों सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन महासभा के युवा कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष विवेक सिंह कछवाह और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेश सिंह परिहार के हस्ताक्षरों से दिया गया। विरोध-प्रदर्शन में रोहित कछवाह, योगेंद्र भदौरिया, विनय सिंह शानू, मयंक प्रताप सिंह, नरेश तिवारी, मुदित सिंह, नीरज कछवाह, राजन चंदेल, अजय चौहान, रोहित तिवारी, देवेंद्र राणा, गजेंद्र सिंह, अजय कछवाह, राकेश गौतम, राजेंद्र सिंह, अभय प्रताप सिंह, अमन मिश्रा, डीके सिंह,2छंगा सिंह, पवन गुप्ता, श्याम सिंह, सचिन अग्निहोत्री, नागेश खरे, सूरज दिनकर, यशवीर सिंह, रामहित गौर, राम सिंह कछवाह और रमजोर सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें