फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बी.कॉम में कृतिका ने डीएवी महाविद्यालय किया टाॅप

Thu, 23 May 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने बुधवार को बीकॉम का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में 92 फीसदी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए हैं। बी.काॅम फाइनल में कृतिका ने 8.25 एसजीपीए अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य व शिक्षकों ने मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.आरबी तोमर ने बताया कि बीकाम पंचम सेमेस्टर में कृतिका चौरसिया ने 8.25 एसजीपीए अंक के साथ महाविद्यालय में टाॅप किया। संचिता ने आठ एसजीपीए अंक हासिल कर द्वितीय तथा खुशी साहू ने 7.25 एजीपीए अंक अर्जित कर तीसरा स्थान पाया। बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में 83 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी पास हुए हैं।
छात्रा दिव्यांशी सिंह ने 8.36 एसजीपीए अंक के साथ प्रथम स्थान, छात्र समीर त्रिपाठी ने 8.12 एसजीपीए अंक अर्जित कर द्वितीय व छात्रा मेघा निगम तथा छात्र युनूस अहमद खान ने संयुक्त रूप से 7.76 एसजीपीए अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 80 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

छात्रा गार्गी गुप्ता व वर्तिका कसौंधन ने 7.96 एसजीपीए अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। छात्रा साक्षी गुप्ता ने 7.12 एसजीपीए अंक के साथ द्वितीय और छात्रा वैष्णवी जड़िया ने 7.48 एसजीपीए अंक अर्जित कर तीसरा स्थान पाया। प्राचार्य डॉ. आरबी तोमर ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रवक्ता डॉ. विष्णु स्वरूप गुप्ता ने कहा कि इन मेधावियों को पुस्तकालय से मुफ्त पुस्तकें दिलाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें