फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन गर्माएगा, गांवों से भी कूच

Fri, 30 Mar 2018 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
पद यात्रा को रवाना करते किसान नेता विमल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसान मुद्दों पर पिछले 24 दिनों से यहां मुख्यालय में धरने पर डटी बुंदेलखंड किसान यूनियन के आंदोलन को और गर्माने की कवायदें शुरू हो गईं हैं। किसानों की पद यात्राएं शुरू की गईं हैं। किसान नेताओं ने निर्णायक आंदोलन का एलान किया है।

विज्ञापन


उधर, जिला अधिवक्ता संघ ने किसानों की मांगों का समर्थन किया है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर के पास किसानों का धरना जारी रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में यह आंदोलन और तेज होगा। किसानों की पद यात्राएं शुरू हो गईं हैं। बबेरू से आ रही किसानों की पद यात्रा का राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद करवरिया के नेतृत्व में यह पद यात्रा बांदा के लिए रवाना हुई है। शनिवार को धरने में शामिल होगी। जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पटेल सहित किसान नेता शामिल रहे।

उधर, जिला अधिवक्ता संघ ने किसानों के आंदोलन को जायज बताया। अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने कहा कि किसानों को जरूरत पड़ी तो अधिवक्ता संघ मदद करेगा। महासचिव श्याम सिंह ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो किसानों के साथ अधिवक्ता भी शामिल होंगे। अधिवक्ता रोहन सिन्हा ने काश्तकारी कानून बदलने की मांग की। पुलक मिश्रा, चंदन अवस्थी, आशीष मिश्रा, रावेंद्र सिंह यादव, आशीष आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें