फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के लिए किसानों का समितियों में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू/अतर्रा। दक्षिणी सहकारी समिति में यूरिया खाद की मांग को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। खाद वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया है। उधर, अतर्रा में क्रय-विक्रय सहकारी समिति व क्षेत्रीय सहकारी समिति में यूरिया न मिलने पर किसान धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को बबेरू की दक्षिणी सहकारी समिति में खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही। आधार कार्ड व खतौनी में मात्र दो बोरी खाद दिए जाने पर किसान भड़क उठे। इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इनका कहना था कि इस समय धान के लिए यूरिया की जरूरत है। प्राइवेट दुकानों में महंगे दर पर खाद मिल रही है। समितियों में दो बोरी खाद मिल रही है। यह पर्याप्त नहीं है। समिति सचिव संजय सिंह का कहना है कि खाद की उपलब्धता पर किसानों को यूरिया दी जा रही है। उन्होंने खाद वितरण के दौरान पुलिस तैनात किए जाने की मांग की।
उधर, खाद न मिलने पर अतर्रा क्षेत्रीय सहकारी समिति परिसर में मंगलवार को किसानों ने धरना देकर नारे लगाए। इन्होंने यूरिया की मांग की। कहा कि दोनों सहकारी समितियों में किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही। धान की फसल खराब हो रही है। समितियों के प्रभारियों ने समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद धरना खत्म कराया। धरने में राजकुमार, मुबारक अली, बिंदी बंडे (चौरिहन पुरवा), जगप्रसाद (गुमाई), रमाकांत (बल्लान), अवधेश सिंह (पल्हरी), संतोष कुमार (पिंडखर), हेमराज (बरेहंडा) आदि शामिल रहे। अतर्रा क्षेत्रीय सहकारी समिति सचिव राकेश सिंह ने बताया कि अब तक 1000 बोरी खाद बांटी जा चुकी है। क्रय-विक्रय सहकारी समिति सचिव राजबहादुर कुशवाहा ने बताया कि अभी तक 1000 मीट्रिक टन खाद किसानों को दी गई। खाद की मांग शासन से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें