फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मायके में पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला

Sat, 17 Jun 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी के मायके पहुंचे पति ने उस पर चाकू के ताबड़तोड़ हमले कर उसकी हत्या कर दी। महिला के परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी विवाद के चलते हत्या की गई है। महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी संजो देवी (24) अपने दो बच्चों काजल (ढाई वर्ष) व प्रियांशु (डेढ़ वर्ष) के साथ छह दिन पहले अपने मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव में रहने आई थी। संजो के पिता सोहन निषाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब बेटी को लेने उसका पति शिव कुमार निषाद पहुंचा। इस पर उन्होंने दामाद से अपने पिता गोपाली को बुलाने की बात कही।
यह भी कहा कि संजो का ससुर उसका उत्पीड़न करता है, इसलिए पहले तुम्हारे पिता से बात करेंगे तब बेटी को भेजेंगे। इसके बाद दामाद शिव कुमार बहाने से संजो को आंगन में लगे शीशम के पेड़ के पास ले गया और चाकू से ताबड़तोड़ उसके पेट के निचले हिस्से में और पीछे की तरफ वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना देख मृतका का पिता, बुआ सुनीता और दादी रमकलिया उसे पकड़ने पहुंचे तो आरोपी चाकू की धौंस दिखाकर भागने लगा।
विज्ञापन

तभी मृतका के चचेरे भाई योगेश ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, शहर कोतवाल मनोज शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचे। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें