फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान के घर बदमाशों का धावा, एक पकड़ा गया

Fri, 16 Jun 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू । किसान के घर चार बदमाशों ने धावा बोल दिया। कुत्तों के भोकनें पर किसान की नींद खुल गई। उसने बदमाशों को ललकारा तो चारों भागने लगे। एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव निवासी कृष्ण कुमार गोस्वामी पेशे से किसान हैं। बुधवार की रात वह परिवार के साथ घर के बाहर खटिया डालकर सो रहे थे। रात करीब एक बजे के करीब चार बदमाश उनके मकान में चोरी के इरादे से दाखिल हुए।
आहट होने पर कृष्ण कुमार की नींद खुल गई। उन्होंने परिवार को जगाकर बदमाशों को ललकारा तो चारों वहां से भाग निकले। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया तो एक त में गिर पड़ा। उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। उसके पैर में फैक्चर हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश धीरज मिश्रा निवासी सिंहपुरा, तिंदवारी को सीएचसी में भर्ती कराया। उसे वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से चार कारतूस, एक मोबाइल, एक लोहे की रॉड बरामद की है।
उसने अपने साथियों के नाम रज्जन, अनीश व शफीक बताएं हैं। उन्हें भी पकडने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी बदमाशों के खिलाफ कोतवाली मे किसान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें