बड़ोखर बुजुर्ग। बिजली विभाग की लापरवाही से अकबरपुर
(गिरवां) व खुरहंड उप केंद्र से जुड़े गांवों में तीन दिन से अंधेरा है। 33
केवी लाइन में फाल्ट से आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को मोबाइल आदि चार्ज
करने के लिए शहर और रिश्तेदारों का यहां जाना पड़ रहा है।
खुरहंड और
अकबरपुर 33/11 केवीए उपकेंद्र से क्षेत्र के खुरहंड, डिंगवाही, नगनेधी,
हस्तम, महुआ, तेरा, पतौरा, जमुनी पुरवा, बड़ोखर खुर्द, तिंदवारा, बांधा
पुरवा, सुहाना, पड़ुई, निवादा-मलहरा, माधौपुर, बड़ोखर बुजुर्ग, मनीपुर,
गोविंदपुर, पैगंबरपुर, जरर, अर्जुनाह, गढ़ी, सरस्वाह, पतरहा, नई दुनिया,
छनिया पुरवा, पिथौराबाद, गिरवां, शिवहद, दुर्गापुर, मोरवां, हुसैनपुर,
निहालपुर, अकबरपुर आदि गांवों में बिजली गुल है।
अकबरपुर सब स्टेशन
से गिरवां फीडर, अर्जुनाह फीडर सहित पंप कैनाल चल रहे हैं। आटा चक्कियों व
स्पेलर कारखानों में पेराई-पिसाई के लिए बोरियों के ढेर लगे हैं। घरेलू
कामकाज भी प्रभावित हैं। सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारी
फाल्ट खोज रहे हैं। लाइन को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। रामशरण, सुखदेव,
नत्थू, रामरतन इत्यादि ने उच्चाधिकारियों से बिजली आपूर्ति शुरू कराने की
मांग की है।