फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिदमत ग्रुप ने गरीबों को बांटे गर्म कपड़े

विज्ञापन
Khidmat Group distributed warm clothes to the poor - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। ठंड से गरीबों और असहायों को बचाव के लिए एक तरफ प्रशासन जहां कंबल और अलाव की औपचारिकताओं में उलझा है, वहीं दूसरी तरफ स्वयंसेवी संगठन जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल इत्यादि बांटने में जुट गए हैं। स्वयंसेवी संगठन ‘खिदमत एक कदम’ ग्रुप ने सोमवार को गिरवां क्षेत्र के माधौपुर और पड़ुई गांवों में बूढ़े-बच्चे, महिला-पुरुष आदि गरीब व जरूरतमंद ग्रामीणों को नए गर्म कपड़े वितरित किए।
विज्ञापन

खासकर ठंड में ठिठुर रहे बच्चे नए गर्म कपड़े पाकर चहक उठे। ग्रुप के सदस्यों ने वितरण में कोविड-19 की गाइड लाइन का भी ख्याल रखा। ग्रुप के अध्यक्ष नदीम अहमद सहित जावेद खां, अबरार खां टीपू, इरशाद हुसैन, शादाब, जाबिर, अजहर और तालिब आदि शामिल रहे।
गौरतलब है कि इसके पूर्व रविवार को स्वयंसेवी संगठन रोटी बैंक सोसायटी ने बोधी पुरवा में काफी तादाद में कपड़े बांटे थे। इससे पहले चिराग फाउंडेशन के तत्वावधान में डा. शबाना रफीक व डा. सबीहा रहमानी आदि की टीम जरूरतमंद महिलाओं को नए कंबल बांट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें