बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ प्रदेश कार्यसमिति की रविवार को वर्चुअल बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने संगठन को मजबूत करने, शासन में लंबित मांगों के शासनादेश जारी कराने, कर्मचारियों के उत्पीड़न, महंगाई भत्ता बहाली आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
कोरोना संक्रमित शिक्षणेतर कर्मियों के इलाज खर्च व महामारी से मौत पर अनुग्रह राशि देनेकी सरकार से मांग की। निर्णय लिया गया कि 20 मई से 31 मई तक सभी जनपदों में वर्चुअल ऑनलाइन बैठकें होंगी। 31 मई को सभी शिक्षणेतर कर्मचारी मोमबत्ती जलाकर कोरोना वायरस से मारे गए शिक्षक व कर्मचारियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पहली से 30 जून तक सभी स्कूलों के कर्मचारी अपनी मांगों का ज्ञापन सीएम कोडाक से भेजें। कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र पुंडीर, अरुण श्रीवास्तव, विपिन आर्य, मनोज गौतम, रोशन खां, कमरुद्दीन, धर्म सिंह, प्रद्युम्न अजीत गिरी, गंगा प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, संजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)