फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के चाचा ने चार साल की बच्ची संग किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। शादी में शामिल चार साल की बच्ची को फुसलाकर खेत में ले जाकर 21 वर्षीय रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को खेत में ही छोड़कर आरोपी भाग गया। रातभर बालिका घटनास्थल में पड़ी तड़पती रही। सुबह परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने भी मौका मुआयना कर अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बच्ची अपने माता-पिता के साथ शादी में शामिल होने झंझरी पुरवा आई थी। शादी की रस्में चल रही थीं। तभी शनिवार की रात करीब 10 बजे रिश्ते का चाचा बालिका को बहला-फुसलाकर वैवाहिक स्थल से दूर खेत में ले गया और दुराचार किया। हालत बिगड़ने पर बालिका को छोड़कर आरोपी भाग निकला। खून से लथपथ बालिका रातभर खेत में पड़ी तड़पती रही। रविवार को सुबह ग्रामीणों ने देखा और उसके घरवालों को सूचना दी। बालिका ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। गंभीर रूप से जख्मी बालिका को उसके माता-पिता ने जिला महिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
घटना की सूचना पर एसपी डा. एसएस मीणा, एएसपी महेंद्र प्रताप सिंह व सीओ सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। बालिका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। सीओ सत्यप्रकाश ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि परिजन बालिका का इलाज करा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बताया गया कि शादी बच्ची के मामा के थी। सोते से आरोपी उसे जगाकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें