फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन का जलस्तर खिसका, शहर में पानी का संकट

Wed, 26 Nov 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सर्दी में भी लोगों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। शहर के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने का जिम्मा संभाले जल संस्थान गर्मी भर तो पानी के लिए रुलाता रहा। सर्दी में बेहतर पानी आपूर्ति की उम्मीदों में भी पानी फिर गया। नदी से होने वाली पानी की आपूर्ति महज 15 से 20 मिनट ही हो रही है। ऐसे में उपभोक्ता सुबह से ही हैंडपंपों की दौड़ लगा रहे है।
विज्ञापन


शहर के एक चौथाई भू-भाग के करीब 26 हजार से अधिक कनेक्शन धारकों को पानी की आपूर्ति केन नदी से की जाती है। गर्मी भर तो पानी का रोना मचा ही रहा। सर्दी में भी लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। मोहल्ला खुटला, छोटीबाजार, खिन्नी नाका, मढ़िया नाका, कैलाशपुरी आदि में पानी की आपूर्ति प्रभावित है। सीताराम, रामशरण आदि का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से महज 15 से 20 मिनट ही नलों में पानी आ रहा है। गर्मी में तो 30 मिनट पानी आ जाता था लेकिन सर्दी में 15 मिनट भी पानी नहीं आ रहा है। सर्दी के इस मौसम में सुबह से ही लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों की शरण लेनी पड़ रही है।
इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता शिवराज वर्मा का कहना है कि केन नदी जलस्तर नीचे खिसक जाने से इंटेकवेल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इंटकवेल से ही बांबेश्वर पर्वत के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को 10.05 एमएलडी पानी पहुंचता था। लेकिन मौजूदा समय में महज पांच एमएलडी पानी ही पहुंच पा रहा है। इसके समाधान के लिए केन नदी में अस्थाई रेत का बंधा बनाने का काम किया जा रहा है। इंटकवेल के चैनल तक पानी पहुंचाया जा सके। कहा कि किसी भी मोहल्ले में पानी की दिक्कत होती है तो उपभोक्ता अवर अभियंता अमिलेश कुमार व मयंक के मोबाइल नंबर 7415515338 व 9219939616 में फोन कर टैंकर मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें