फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इंटकवेल तक पहुंचा केन नदी का पानी, एक घंटे हुई आपूर्ति

Mon, 03 Nov 2025 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केन नदी की जलधारा को पोकलैंड मशीन से मोड़कर इंटकवेल तक लाया गया। सोमवार को बांबेश्वर फीडर से एक घंटे पानी की आपूर्ति हुई। जल संस्थान ने दावा किया है कि अब केन नदी से होने वाली पानी की आपूर्ति पूरे एक घंटे होगी।
विज्ञापन

केन नदी की जलधारा जल संस्थान के इंटकवेल के विपरीत दिशा में बहने लगी थी। जिससे केन नदी का पानी यहां तक नहीं पहुंच रहा था। ऐसे में बांबेश्वर पर्वत में स्थित ट्रीटमेंट प्लांट होने वाली पानी की आपूर्ति प्रभावित थी। शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में 10 से 15 मिनट ही पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान थे। पानी के लिए सुबह से ही हैंडपंपों की दौड़ लगा रहे थे। जिलाधिकारी जे.रीभा ने पोकलैंड मशीन से बंधा बनवाकर केन के पानी को इंटकवेल तक पहुंचाने का काम कराया। इस काम में रविवार को दो पोकलैंड मशीनें लगी रही। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता शिवराज वर्मा ने बताया कि सोमवार को बांबेश्वर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट से होने वाली पानी की आपूर्ति एक घंटे की गई। इंटकवेल को पर्याप्त पानी मिलने लगा। अब नियमित पानी की आपूर्ति एक घंटे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें