फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: थल सेना में लेफ्टीनेंट बने कौशलेंद्र

Sun, 09 Jul 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले के छोटे से गांव महुई के कौशलेंद्र सिंह सीडीएस की परीक्षा पास कर थल सेना में लेफ्टीनेंट के पद पर चयनित हुए हैं। चार जुलाई को जारी सीडीएस के रिजल्ट में 30 वीं रैंक हासिल की है। उनके चयन की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। घर वालों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

कौशलेंद्र ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा जिले के अलग-अलग स्कूल व कॉलेजों से प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी किया। यहां पर रहकर कोचिंग आदि से सीडीएस परीक्षा की तैयारी की। सिंचाई विभाग में जिलेदार के पद से सेवानिवृत्त कौशलेंद्र के पिता प्रथ्वीराज ने बताया कि शुरुआती दौर से ही बेटा पढ़ने में होशियार था।
उन्हें जो भरोसा था बेटे ने कर दिखाया। कौशलेंद्र चार बहनों के बीच इकलौते हैं, तीन बहनों की शादी हो चुकी है। दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छोटी ने भाई की सफलता को संघर्ष की जीत बताया। बोली चार जुलाई 22 को परीक्षा देने के बाद भाई को चयन का भरोसा था। जो परिणामों में भी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें