फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: पेड़ से फंदा लगाकर मजदूर ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 08 Jul 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बांदा जिले के खप्टिहा कलां में भतीजे के जन्मदिन समारोह में भाई की साली के आने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवाखास गांव निवासी जितेंद्र (20) ने गुरुवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में स्थित शीशम के पेड़ से अपनी शर्ट से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के बड़े भाई राजेंद्र निषाद ने बताया कि गुरुवार रात उनके पुत्र अरुण का जन्मदिन समारोह था।
विज्ञापन


इसमें उसकी उसकी साली दरदा गांव निवासी रामरती भी आई थी। रामरती को निमंत्रण में देखकर जितेंद्र नाराज हो गया। इसके बाद शराब पीकर घर से निकल गया था। बड़ा भाई साली से मृतक की नाराजगी की वजह नहीं बता पाया।
मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। अविवाहित था। मृतक बाहर रहकर मजदूरी करता था। दो दिन पहले अपने भतीजे के जन्मदिन पर शामिल होने घर आया था। थानाध्यक्ष पैलानी अनिल साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक शराब के नशे का आदी था। समारोह में आपसी विवाद हुआ था। इसी के चलते फंदा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें