फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कारूबाबा की टीम ने एनसीसी नंदवारा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरवांं (बांदा)। मां विंध्यवासिनी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे देहात प्रीमियम लीग में कारू बाबा अर्जुनाह और एनसीसी नंदवारा के बीच मैच खेला गया। इसमें कारूबाबा की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कारूबाबा अर्जुनाह टीम ने 15 ओवर के मैच में 139 रन बनाए। बल्लेबाज शिवम ने 33 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेली। बल्लेबाज किशन ने 18 और गोविंदा ने 12 रन बनाए। नंदवारा की ओर से गेंदबाजी करते हुए हनुमान ने 10 रन देकर पांच विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंदवारा की टीम के महज 46 रन पर ही आठ विकेट गिर गए। बल्लेबाज हरिनारयण ने 25, और अरसद ने 45 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पूरी टीम 119 रन ही बना सके। शिवम को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने शानदार 57 रन बनाने के साथ ही एक विकेट भी हासिल किया। इस दौरान अभिषेक शुक्ला, चंदन शुक्ला, शफीक खान, जितेंद्र शुक्ला, स्कोरर निखिल अन्ना, हर्ष गोस्वामी, कमेंटेटर आलोक शुक्ला, अनीस मोहम्मद, शैलेंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें