फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रंजिश में युवक को अगवा कर की थी मारपीट और फायरिंग, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के खमौहरा गांव में शुक्रवार की रात एक फार्म हाउस में हुए विवाद में फायरिंग की घटना के पीछे रंजिश का मामला निकला। बांदा से युवक को अगवाकर फार्म हाउस ले जाकर उसके साथ मारपीट व फायरिंग की गई थी। राइफल की दम पर धमकाया गया था। इस घटना का वीडियो भी शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, हालांकि संवाद न्यूज़ एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने तथा खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला निवासी रवि कुमार ने अतर्रा कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पहली नवंबर की रात साढ़े नौ बजे उसे पड़ोसी दीपक कुमार, जितेंद्र, हिमांशु, अनिल, वासुदेव ने घेर लिया और अपनी लाइसेंसी राइफल के बल पर अपनी कार में बैठाकर अतर्रा स्थित फार्म हाउस ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की गई। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भागने में सफल हो सका। तहरीर पर इंचार्ज थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दीपक कुमार, जितेंद्र, हिमांशु, अनिल, वासुदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

पड़रिया तुला पीएचसी पर  11.32 बजे पडा़ ताला। संवाद

पड़रिया तुला पीएचसी पर  11.32 बजे पडा़ ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें