फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में फंसे कमासिन पीसीएफ केंद्र प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। धान खरीद केंद्रों पर निर्धारित राशि से दोगुनी पल्लेदारी 40 रुपये प्रति क्विंटल वसूलने पर कमासिन में पीसीएफ धान क्रय केंद्र प्रभारी नत्थू प्रसाद के खिलाफ एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पल्लेदारी के नाम पर अवैध वसूली मंडल मुख्यालय सहित लगभग सभी क्रय केंद्रों पर चल रही है।
विज्ञापन

किसानों से पल्लेदारी के साथ धान की सफाई के लिए प्रति क्विंटल एक किलो धान भी लिया जा रहा है। शासन प्रति क्विंटल 20 रुपये पल्लेदारी किसानों को भुगतान के साथ अदा कर देती है। डीएम आनंद कुमार के निर्देश पर एसडीएम (बबेरू) सौरभ शुक्ला ने शुक्रवार को कमासिन के पीसीएफ खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
नरायनपुर के किसान अभिमन्यु सिंह और कमासिन के किसान ब्रह्मानंद ने एसडीएम को बताया कि 40 रुपये प्रति क्विंटल और अलग से कर्मचारियों का धान सफाई खर्च लिया जा रहा है। घटतौली का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कमासिन थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने सहित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा है।
उधर, कमासिन थानाध्यक्ष ने बताया कि केंद्र प्रभारी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें