फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प में कमासिन व बिसंडा पीएचसी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रहे कायाकल्प कार्यक्रम में बीते वर्ष 2019-20 में जनपद के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों कमासिन और बिसंडा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है। इन्हें अवार्ड के रूप में क्रमश: दो लाख रुपये और हजार रुपये की विशेष राशि दी गई है। दोनों पीएचसी के पुरस्कृत होने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत होने वाली स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की समीक्षा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ने 76.4 प्रतिशत और बिसंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने 71.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों को यह पुरस्कार निर्धारित छह मानकों को पूरा करने में मिला है।
इस बाबत जिला सलाहकार (क्वालिटी इंश्योरेंस) डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्याकंन तीन चरणों में किया गया है। इनमें स्वास्थ्य केंद्रों का आंतरिक नामांकन, सहकर्मी एवं बाहरी मूल्यांकन शामिल हैं। इसमें अस्पताल का रखरखाव, सफाई, बायो मेडिकल बेेस्ट निस्तारण, संक्रमण नियंत्रण, सहयोगी सेवाएं, स्वच्छता को बढ़ावा देने के कार्य और अस्पताल की बाउंड्री आदि भी देखीं गईं।
विज्ञापन

उधर, क्वालिटी इंश्योरेंस की मंडलीय सलाहकार डॉक्टर तरन्नुम सिद्दीकी ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। बताया कि जिन अस्पतालों को यह अवार्ड मिलता है, वह अन्य के लिए बेहतर रोल मॉडल का काम करते हैं। मंडलीय अपर निदेशक डॉक्टर आरबी गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर एनडी शर्मा ने पुरस्कृत स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ की सराहना की। गौरतलब है कि इसके पूर्व यह अवार्ड जिला महिला अस्पताल को मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें