कालिंजर/अतर्रा। ऐतिहासिक दुर्ग कालिंजर में शुक्रवार को सुबह जंगल में आग लग गई। परिसर में मीलों दूर तक गर्मी से सूख चुके पौधे और झाड़ियों ने आग को विकराल रूप दे दिया। यहां लगी जड़ी-बूटियों और अन्य कीमती वृक्षों को भी चपेट में ले लिया। मुख्यालय से आई फायर ब्रिगेड टीमें देर रात तक आग बुझाने में जुटी रहीं। फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह चार फायर टैंकर गाड़ियों के साथ यहां पहुंच गए। नरैनी बीडीओ और कालिंजर के निवर्तमान प्रधान ने पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है। पूरा दिन की मशक्कत के बाद भी देर रात तक आग धधक रही थी। उधर, अतर्रा ग्रामीण के मजरा सीताराम पुरवा में कमल कुमार वर्मा के कच्चे मकान में शुक्रवार को दोपहर लगी आग से 10 हजार रुपये समेत गृहस्थी और दो बकरियां जल गईं। लेखपाल प्रिंस शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों को सूचना देने की बात कही।