फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 25 को निकलेगी कलश यात्रा

विज्ञापन
फोटो-5-कथा की जानकारी देते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व संस्थान के पदाधिकारी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
बांदा। शहर में 26 से 30 नवंबर तक पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान में श्री भक्त चरित कथा का आयोजन होगा। 25 नवंबर को कलश यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश जी महाराज कथा सुनाएंगे। आयोजन को लेकर संस्कार संस्कृति सेवा संस्थान और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।
समिति के अनुसार, 25 नवंबर को सुबह 11 बजे अलीगंज स्थित रामलीला मैदान से कलश यात्रा निकलेगी। यह गूलर नाका, महेश्वरी देवी, रामलीला मैदान, स्टेशन रोड, नया पुल और महाराणा प्रताप चौक होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी।
विज्ञापन

सुंदर झांकियां भी आकर्षण रहेंगी। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने और पांचों दिन भंडारे की व्यवस्था रहेगी। समिति ने जनपदवासियों से कलश यात्रा और कथा में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक त्रिपाठी जीतू, राजकुमार शिवहरे, जगराम सिंह चौहान, मालती गुप्ता बासू, राजेश द्विवेदी, संतोष गुप्ता, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, बीएम कुशवाहा, वंदना गुप्ता, रजत सेठ समेत आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें