फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कबरेपुरवा 67 रनों से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्रीपहाड़। मां विंध्यवासिनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को देहात प्रीमियर लीग का 27वां मैच कबरेपुरवा और बहेरी टीम के बीच खेला गया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कबरे पुरवा टीम ने 67 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

क्रिकेट क्लब कबरेपुरवा और रॉयल चैलेंजर्स बहेरी के बीच खेले गए मैच में टॉस बहेरी टीम ने जीता और कबरेपुरवा टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कबरेपुरवा टीम ने 15 ओवर के मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए। बल्लेबाज ज्वाला ने 30 गेंदों में 56 रन बनाए। इसमें चार छक्के और एक चौका हंै।
अन्य बल्लेबाज पंकज ने 41 रन, पुष्पेंद्र ने 38 रन बनाए। बहेरी टीम की तरफ से गेंदबाज संदीप ने सर्वाधिक चार विकेट लिए और अन्य गेंदबाज दिनेश ने दो, रामबाबू ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहेरी की टीम की तरफ से बल्लेबाज आदर्श ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। इसके चलते टीम 129 रन पर ही पवेलियन वापस लौट गई और कबरेपुरवा टीम ने 67 रनों से मैच जीत लिया। विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें