बांदा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के
तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण
महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी में बड़ोखर टीम
कमासिन को हराकर विजेता बनी।
सोमवार को बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में मणिकांती अव्वल रही। रश्मि सिंह व अंजलि दूसरे स्थान पर रहीं।
400
मीटर दौड़ में प्रियंका यादव प्रथम, अंजलि द्वितीय और 100 मीटर बालक वर्ग
में प्रशुभ प्रथम, दीपक द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, जयदीप
द्वितीय रहा।
बालिका वर्ग गोला फेंक में रश्मि सिंह प्रथम, गीता साहू द्वितीय और बालक वर्ग में संत कुमार प्रथम व सलमान खां ने दूसरा स्थान पाया।
चक्का फेंक बालिका वर्ग में रीता साहू प्रथम, रश्मि सिंह द्वितीय और बालक वर्ग में संत कुमार प्रथम व सलमान खां दूसरे स्थान पर रहे।
लंबी
कूद बालिका वर्ग में ज्योति सिंह ने सबसे लंबी छलांग लगाई। रश्मि सिंह
दूसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी में बड़ोखर ब्लाक की टीम ने कमासिन ब्लाक को
पराजित किया।
सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से
परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। जिला युवा कल्याण अधिकारी
आरपी त्रिपाठी, कार्यक्रम प्रभारी रवींद्र पटेरिया, तारकेश्वरी, रामबाबू
वर्मा, प्रेम सिंह खेंगर, रामजियावन सिंह, अरुणा सिंह आदि मौजूद रहे।