फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नटराज म्यूजिक चैलेंज नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता : जूनियर गायन में अनुष्का बनर्जी अव्वल

Sun, 04 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नटराज म्यूजिक चैलेंज नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुर बिखेरे और डांस की प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जूनियर गायन में अनुष्का बनर्जी अव्वल रहीं। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


रविवार को सीनियर वर्ग गायन प्रतियोगिता में स्नेहा साहू, काजल सिंह, गीता धुरिया, राहुल यादव, विजया पांडेय, अमन गुप्ता, हर्षित गुप्ता, सुधा सिंह, अंशिका, मन्नी पुरुषवानी, अर्चना हंस मौर्य ने फिल्मी गीत पेश किए।

जूनियर वर्ग में अनुष्का बनर्जी, प्रज्ञा सोनी, शिवांगी मिश्रा, अमन सोनी, वैशाली गुप्ता, रीतिका अवस्थी, आर्या गुप्ता, अंजली वर्मा व आरोही पाठक ने गीत प्रस्तुत किए। जूनियर नृत्य प्रतियोगिता में उर्वशी चौरसिया, महक, पायल, प्रियंका, आवृत्ति, सुहानी मिश्रा, श्रद्धा, कृतिका अनुरागी, समृद्धि खरे, अनुराग, आयुषी, पलक, तुषा व कोमल ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


सीनियर नृत्य प्रतियोगिता में राधिका, प्रगति सक्सेना, अनुष्का, मेघना चौरसिया, मनोरमा, रागिनी, स्वयं चौरसिया, अरविंद, संध्या मिश्रा, मनीष राजपूत व निकिता यादव ने धमाल मचाया। जूनियर गायन में अनुष्का बनर्जी प्रथम, शिवांगी मिश्रा व रीतिका अवस्थी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सुमन यादव ने प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।   निर्णायकों में श्रद्धा निगम, संगीत निर्देशक जीएस चंद्रा (मुंबई) शामिल रहे। प्रबंधक धनंजय सिंह, अशोक पालीवाल, डा.दीपक स्वर्णकार, ज्ञान सिंह, संतोष पटेल, सुनील पाठक, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन संजय काकोनिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें