फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर खिलाड़ी और मेधावी पुरस्कृत

Mon, 11 Jan 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कालेज, मिलाथू में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन बद्री प्रसाद की 110वीं जयंती मनाई गई। विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और पढ़ाई में अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह ने कैप्टन बद्री प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरूआत कराई।

छात्रा पूनम, रोशनी, प्रीती, रेशमा, कोमल, अनीता, गुड़िया, आरती, राजकुमारी, वसुंधरा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया।

सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने और पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा दे रहे कालेज के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। 

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह का स्वागत भी किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय नेता रामपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें