खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी के विरुद्ध आंदोलन पर आमादा रोजगार सेवकों ने गुरुवार को विकास भवन परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष रामकिशोर साहू ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि शासनादेशों व दिशा निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। सचिव व मीडिया प्रभारी आलोक द्विवेदी ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार व धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
महामंत्री रामलखन तिवारी, शिवपूजन, सूरजभान, अखिलेश द्विवेदी, कालीचरन, हरीशंकर, प्रीती मिश्रा, गौरा देवी, रानी सिंह, मालती पटेल, स्नेहलता, श्रीकांत सिंह, इदरीश मोहम्मद, संतोष कुमार आदि शामिल रहे। धरने के दौरान रोजगार सेवकों ने शासन-प्रशासन व बीडीओ के खिलाफ नारे भी लगाए।