फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन डिग्री कॉलेज की दूसरी मेरिट भी घोषित

Sat, 06 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
admission
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने पंडित जेएन डिग्री कॉलेज की सामान्य वर्ग की दूसरी मेरिट शनिवार को जारी कर दी। बीए व बीएससी प्रथम वर्ष और एमए पूर्वार्द्ध में 9 अगस्त तक दाखिले होंगे। उधर, डॉ.अंबेडकर महाविद्यालय की मेरिट भी आ गई।
विज्ञापन


मेरिट में बीए प्रथम वर्ष सामान्य वर्ग में 218 सीटों के लिए दाखिले होंगे। मेरिट 73.20 से 69.20 फीसदी है। बीएससी प्रथम वर्ष गणित में 28 सीटों के लिए 89.80 से 86.60 फीसदी, बायो ग्रुप में 33 सीटों के लिए 85.40 से 78.20 फीसदी, एमए पूर्वाद्ध हिंदी विषय में 20 सीटों के लिए 61.10 फीसदी, अंग्रेजी में 11 सीटों के लिए 61.50 फीसदी, इतिहास में 18 सीटों के लिए 60 फीसदी, राजनीति विज्ञान की 25 सीटें के लिए 62 प्रतिशत, अर्थशास्त्र की 26 सीट के लिए 60.90 और समाजशास्त्र की 22 सीट के लिए 60.37 फीसदी मेरिट आई है।

प्राचार्य डा.नंदलाल शुक्ला ने बताया कि सूची महाविद्यालय में चस्पा है। 9 अगस्त तक संबंधित समिति प्रभारी के समक्ष सभी कागजातों के साथ उपस्थित होकर दाखिले ले सकते हैं। प्रवेश विवरणिकाएं पुस्तकालय में बने काउंटर पर मिलेंगी।
विज्ञापन


उधर, डा.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय, नरैनी रोड में पहली मेरिट घोषित होने के बाद शनिवार से बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिले शुरू हो गए हैं। प्राचार्य जुबैरउद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि 13 अगस्त तक प्रवेश लिए जाएंगे। छात्र-छात्राएं आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रति जरूर लगाएं। दाखिले के लिए अभी 10 अगस्त तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें