फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सराफा व्यापारी घायल

Wed, 18 Nov 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पनगरा के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक और चार पहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर हालत में नरैनी सीएचसी से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार निवासी सराफा व्यवसायी राहुल सोनी (33) अपने मुनीम शैलेंद्र (22) के साथ नरैनी में व्यापारियों से तगादा करने आए थे।
विज्ञापन

पनगरा गांव के पास सामने से आए चार पहिया वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. मनीष ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल चार पहिया वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें