फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मकान में सेंध लगाकर जेवर और नकदी चोरी

Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा में रविवार की रात किसान के मकान में सेंध लगाकर चोर लाखों की कीमत के जेवर और नकदी ले गए। बक्से और कपड़े आदि घर से दूर खेत में पड़े मिले।
विज्ञापन

चौकी पुरवा निवासी किसान नजीर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि वह रविवार की रात अपने मकान में आंगन में सो रहे थे। तभी चोर सेंध लगाकर घर में रखे बक्से उठाकर ले गए। बक्सों में सोने-चांदी के जेवर व 25 हजार रुपये रखे थे। सुबह होने पर ग्रामीणों ने बताया कि उसके घर के बक्से खेत पर पड़े हैं। घटना की सूचना पर सीओ अतर्रा जियाउद्दीन, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार कुशवाहा व एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें