फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार वृद्धा को डंपर ने रौंदा

Tue, 27 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नाती के साथ बाइक से आ रही वृद्धा को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वृद्धा बाइक से उछलकर डंपर के नीचे आ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय सोमवार सुबह रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी निवासी चुन्नी (75) रविवार को अपनी पुत्री तुलसी के घर पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव गई थी। रात आठ बजे के करीब वह अपने नाती आशीष (18) के साथ बाइक से वापस बांदा आ रही थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वृद्धा बाइक से उछलकर डंपर के नीचे आ गई। इससे उसके दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए। हादसे में मामूली घायल नाती ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय सोमवार को सुबह पांच बजे के करीब उसकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पुत्र राजकरन ने बताया कि वह दो भाई व एक बहन हैं। पिता स्व. भागीरथ की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वह मजदूरी करते हैं। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि डंपर चालक मौके से भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें