फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राइफल क्लब मैदान की नीलामी के विरोध में जदयू नेता ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Mon, 05 Jan 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर का ऐतिहासिक राइफल क्लब खेल मैदान इन दिनों प्रस्तावित नीलामी के कारण चर्चा का विषय है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने मैदान की नीलामी निरस्त न होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि नीलामी प्रक्रिया तत्काल रोकी नहीं गई, तो वे 15 जनवरी से अशोक लाट, कचहरी तिराहे पर अनशन करेंगी।
विज्ञापन


जदयू नेत्री शालिनी सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री को भेजे एक पत्र में विकास प्राधिकरण पर शहर के ऐतिहासिक राइफल क्लब खेल मैदान की नीलामी कर विक्रय की तिथि 21 जनवरी 2026 नियत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह मैदान दशकों से खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और साधना का केंद्र रहा है। यहीं से अनेक खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस मैदान का खिलाड़ियों के लिए विशेष महत्व है, लेकिन विकास प्राधिकरण द्वारा इसे नगर पालिका से गलत तरीके से फ्री होल्ड कराया जाना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें