फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Fri, 26 Feb 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर में लंबे समय बाद प्रशासन का चाबुक अतिक्रमणकारियों पर चला। पुलिस बल के साथ बाजार में शुक्रवार को कई स्थानों पर बुल्डोजर चला।
विज्ञापन


व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी झड़प भी हुई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव और पुलिस उपाधीक्षक (नगर) विनोद सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका की जेसीबी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत मुख्य बाजार महेश्वरी देवी मंदिर चौराहे से की।
विज्ञापन


व्यापारी नेताओं के साथ अभियान करीब एक घंटे चला। नाली और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले कई दुकानों पर जेसीबी चली। इस बीच दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

व्यवसायियों ने खुद टीन-टप्पर उखाड़ने शुरू कर दिए। इस बीच कई दुकानदार अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाए, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी। कई व्यापारी नेताओं से सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम व सीओ के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।

पुलिस ने करीब एक दर्जन दुकानों का चालान किया। सीओ ने बताया कि इन व्यापारियों से 500 रुपये से लेकर दो हजार तक जुर्माना वसूला जाएगा। व्यापारियों के भारी विरोध को लेकर अभियान बीच में रोकना पड़ा।

अधिकारियों ने व्यापारियों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी। कोतवाली प्रभारी और बलखंडीनाका व अलीगंज पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज जैन, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता (अनशनकारी, अमित सेठ भोलू, रामचंद्र गुप्ता, चंदी, सत्य प्रकाश सर्राफ, पूर्व नगर अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, नगर पालिका वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें