फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को जल्द मिलेगा एसीपी का लाभ

Sat, 24 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षकों को जल्द ही राज्य कर्मचारियों की तरह एसीपी का लाभ मिलेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंत्री से राजकीय शिक्षक संघ की बातचीत हो चुकी है। यह जानकारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र द्विवेदी ने दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ की जनपदीय बैठक में इसी माह फैजाबाद में होने जा रहे प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी चर्चा हुई। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि एसीपी के लिए मुख्यमंत्री शीघ्र निर्णय लेने वाले हैं।

2005 के बाद भर्ती शिक्षकों की पुरानी पेंशन सुविधा लागू करने, उत्तराखंड से लौटे यूपी के टीचरों को उनकी वरिष्ठता का स्थान देने, राजकीय शिक्षकों के पाल्यों को उच्च शिक्षण शुल्क में छूट और प्लान के तहत उच्चीकृत किए गए राजकीय हाईस्कूलों में नियुक्त शिक्षकों के चिकित्सीय प्रतिपूर्ति का हेड निर्धारित करने आदि सहित 20 मांगों का ज्ञापन प्रांतीय अधिवेशन मेें माध्यमिक शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षा के उन्नयन पर गहन चर्चा होगी। प्रांतीय अधिवेशन 28 से 30 जनवरी तक होगा। बुंदेलखंड से बड़ी तादाद में राजकीय शिक्षक इसमें शामिल होंगे। बैठक मेें मंडलीय मंत्री अखिलेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, दयाराम वर्मा, महेंद्र यादव, जगदीश चंद्र पाठक, प्रमोद शुक्ला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें