फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट के विरोध में लगाया जाम

Mon, 08 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। पेयजल समस्या से आक्रोशित कस्बे के लोगों और ग्रामीणों ने ओरन तिराहे पर जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। इससे अमावस्या पर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हुई। एसडीएम ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग एक माह से पानी की गंभीर समस्या है। जिलाधिकारी ने दो बार यहां भ्रमण कर जल निगम अभियंताओं को नए नलकूपों में तत्काल बिजली कनेक्शन लेकर चालू करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद अभी तक नलों में पानी नहीं पहुंच रहा।

टैंकरों के सहारे लोग काम चला रहे हैं। सोमवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने ओरन तिराहे पर जाम लगा दिया। देर तक जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अमावस्या पर मढ़ीदाई मंदिर दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी मुश्किल उठानी पड़ी।
विज्ञापन


एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव जाम स्थल पहुंचे। जल संस्थान कर्मचारियों को बुलाकर तत्काल जलापूर्ति करने व पेयजल व्यवस्था करने की हिदायत दी। उनके समझाने पर लगभग दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। रमेश, लल्ला, शंभू, विजय, मुन्ना सिंह, संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें