फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पानी के लिए जल सत्याग्रह जारी, विधायक के खिलाफ नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। बदौसा, बरछा और दुबरिया के ग्रामीणों का पेयजल संकट को लेकर जल सत्याग्रह सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। हाईवे किनारे धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने पानी की मांग उठाई। ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से जल्द पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


धरने के तीसरे दिन महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। रेहाना, बिल्लो, सबीना, मुमताज बेगम, अनीश बेगम, सियारानी, आशा, तमन्ना, रीता गुप्ता, आंचल सिंह और मुन्नी गुप्ता सहित कई महिलाएं धरने पर बैठीं। प्राणनाथ सोनकर, मो. रफीक और संतोष कुशवाहा जैसे ग्रामीण भी मौजूद रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वर्मा धरने में पहुंची। उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्या के समाधान की मांग की।
ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के संतोष कुशवाहा ने कहा कि हर घर नल योजना के बावजूद नदी टोला बदौसा, बरछा और दुबरिया में पानी नहीं है। आंदोलनकारियों की मांग नदी टोला, बंगाली पुरवा और ढूंढपुरवा रोड तक पानी पहुंचाना है। विधायक ओममणि वर्मा कस्बे में मौजूद थीं पर धरना स्थल पर नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और जनप्रतिनिधियों से मौके पर आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें