फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यूपीटीईटी परिणाम में गड़बड़ी, संशोधन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परिणाम में गड़बड़ियों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से परिणाम संशोधित करने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि आयोग ने दो, तीन व चार जुलाई 2026 को यह परीक्षा अलग-अलग पालियों में कराई थी। घोषित परिणाम में नॉर्मलाइजेशन के कारण कई समस्याएं सामने आई हैं। आयोग की आंसर शीट के अनुसार पास होने वाले अभ्यर्थी नॉर्मलाइजेशन से अनुत्तीर्ण हो गए हैं। कुछ अभ्यर्थियों के 0.01 से 0.50 अंक कम होने से उन्हें अनुत्तीर्ण दर्शाया गया है। पंकज सिंह ने ओएमआर शीट में छोटी त्रुटियों को सुधारकर अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने की भी मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें