फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज

Tue, 07 Feb 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच करते आरओ और मौजूद प्रत्याशी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच में जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों में 11 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। सबसे अधिक तिंदवारी व बांदा सदर में 4-4 पर्चे निरस्त हुए। जांच के बाद प्रत्याशियों की संख्या 53 हो गई। सबसे ज्यादा बांदा सदर विधान सभा क्षेत्र में 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच को लेकर सबसे ज्यादा प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों में बेचैनी दिखाई दी। जांच के बाद सभी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही घोषित कर दिए गए। खारिज पर्चों में पंजीकृत पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।

तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के मूलचंद्र का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। उनके नामांकन में एक प्रस्तावक कम था। इनके अलावा निर्दलीय कामता व राजेश और स्वतंत्र जनता राज पार्टी के रत्नेश कुमार के नामांकन पत्र शपथ पत्र का प्रारूप पूरी तरह न भर पाने से खारिज हुए। अब 12 प्रत्याशी बचे हैं।
विज्ञापन


बांदा सदर विधान सभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 25 पर्चे भरे गए थे। इनमें चार के नामांकन पत्र निरस्त हो गए। इनमें रज्जन खां (लोकदल) और दिगंबर (राष्ट्रीय क्रांति पार्टी) के शपथ पत्र में खामी रहने पर पर्चे खारिज हुए। निर्दलीय कल्लू के नामांकन पत्र में प्रस्तावक कम थे और निर्दलीय राजकुमार ने जमानत राशि जमा नहीं की थी। अब 21 प्रत्याशी हैं। बबेरू विधान सभा क्षेत्र में दो नामांकन पत्र खारिज होने के बाद यहां 7 प्रत्याशी हैं।

यूपी रिपब्लिकन पार्टी के राजेश कुमार ने अनुसूचित जाति के आधार पर आधा शुल्क जमा किया था। लेकिन जाति प्रमाण पत्र दाखिल न करने से पर्चा खारिज हो गया। इनके अलावा बहुजन मुक्ति पार्टी के रामनिवाज का शपथ पत्र अधूरा होने पर पर्चा खारिज हुआ।  उधर, नरैनी विधान सभा क्षेत्र में सिर्फ एक निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रकिशोर का पर्चा खारिज हुआ। इसने चालान फार्म जमा नहीं किया था। अब यहां प्रत्याशियों की संख्या 13 है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें