फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाएं

Wed, 04 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विदेश शराब - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने की सिर्फ औपचारिकता बाकी है। विधान सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां लगभग पूरी हैं। चुनाव के दौरान शराब के ‘दौर’ पर आयोग ने अपनी नजरें गड़ाते हुए अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाकर चेकिंग अभियान शुरू करने के आबकारी विभाग को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चुनाव की बिसात बिछते ही दारू के दौर भी तेज हो जाते हैं। देशी ठर्रा से लेकर अंग्रेजी शराब तक की बिक्री बढ़ जाती है। शराब के बलबूते प्रचार परवान चढ़ाना बुंदेलखंड की खास परंपरा है। प्रत्याशी इस मनोवृत्ति का भरपूर फायदा उठाकर अपना उल्लू सीधा करते हैं। दूसरे राज्यों से भी शराब का आवागमन बढ़ जाता है।

विधान सभा चुनाव के दौरान दारू के दम पर कोई हुड़दंग न मचे इसलिए निर्वाचन आयोग ने शराब पर नजरें गड़ा दी हैं। आयोग द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए अपर आबकारी आयुक्त (प्रशासन) व मुख्य नोडल अधिकारी (उत्तर प्रदेश) भवनाथ ने संयुक्त आबकारी आयुक्त (जोन), उप आबकारी आयुक्त (प्रभार) व नोडल अधिकारी/जिला आबकारी अधिकारी को पत्र जारी कर शराब के आवागमन व खरीदफरोख्त पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कहा है कि चुनाव के दौरान उत्पादन, निकासी, उपभोग व परिवहन और अंतर्राज्यीय स्तर पर शराब आवागमन संवेदनशील है। सेवन और क्रियाकलापों पर सतर्कता बरतते हुए अवैध शराब की खपत रोकने को सख्त कदम उठाए जाएं। अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाकर चेकिंग शुरू करने और इनमें 24 घंटे कर्मचारियों को तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। चेक पोस्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी नोडल अधिकारी, उप आबकारी आयुक्त, संयुक्त आबकारी आयुक्त तय करेंगे। यह भी निर्देश दिए हैं कि आबकारी के वाहनों व प्रवर्तन कार्य के लिए नियुक्त कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से अलग रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें