फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव में नैंसी (17) पुत्री रामनरेश साहू ने बुधवार दोपहर कमरे में पंखे के छल्ले में साड़ी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों ने आवाज लगाई कोई जवाब न मिलने पर घर में तलाश की। कमरे में खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। परिजनों घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे। मृतका दीन दयाल इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

आंगन में लोहे के तार में कपड़ा फैलाते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के मजरा हेलुवा डेरा में कृष्ण बिहारी (35) पुत्र महावीर दीक्षित बुधवार दोपहर नहाने के बाद आंगन में गीले कपड़े फैला रहा था। पास से गुजरी बिजली की केबिल तार में छू रही थी। करंट लगने से किसान झुलस गया। परिजनों ने उसे तार से अलग कर जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। भाई ब्रजबिहारी का आरोप है कि एंबुलेंस एक घंटे देरी से पहुंची। जिससे भाई की तबियत और बिगड़ जाने से मौत हो गई। बताया कि भाई खेतीबाड़ी करता था। (संवाद)
मां व बड़े बेटे के साथ छोटे बेटे को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शहर के कटरा मोहल्ला निवासी कान्हा (25) पुत्र सूरजपाल गुप्ता मंगलवार की शाम घर में बैठा था। मां ने बड़े बेटे के साथ मिलकर उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें