फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 17 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
कालिंजर। पुलिस ने गिरोह बनाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक वांछित गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। कालिंजर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगल पुत्र नत्थू निवासी मवई, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मंगल एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। इस गिरोह के विरुद्ध थाना गिरवां में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी मंगल काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था।
वांछित मंगल के कोतवाली नगर क्षेत्र के करिया नाला हनुमान मंदिर मोड़ के पास मौजूद होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी पर विभिन्न धाराओं में गिरवां, कालिंजर व कोतवाली नगर में कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें