हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के
रूप में मनाई गई। उनकी याद में स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी मैत्री मैच
हुआ। फाइनल मैच में खानकाह इंटर कालेज ने जीआईसी की टीम को हराया। इस मौके
पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम
में 14 वर्ष उम्र तक के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें जीआईसी ए व
बी, खानकाह ए व बी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व स्टेडियम टीम ने
भागीदारी की। पहला मैच जीआईसी-ए व खानकाह-बी के बीच खेला गया।
इसमें
जीआईसी-ए 2-0 से विजयी रही। दूसरे मैच में खानकाह-ए ने जीआईसी-बी को 3-1
से हराया। तीसरे मैच में जीआईसी-ए ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज को
4-1 से पराजित किया। चौथे मैच में खानकाह-ए ने स्टेडियम टीम को 2-0 से
शिकस्त दी।
फाइनल मैच जीआईसी-ए और खानकाह इंटर कालेज-ए के बीच खेला
गया। कड़े मुकाबले में पेनाल्टी स्ट्रोक के सहारे खानकाह-ए टीम एक अंक से
विजयी रही। उसने प्रतिद्वंद्वी जीआईसी-ए को 5-4 से हराया। निर्णायक
वीरेंद्र सिंह चंदेल, शाहिद वली खान, विवेक द्विवेदी, आशुतोष शुक्ला,
जितेंद्र यादव, कमल यादव, रावेंद्र, रईस आदि रहे।
एसडीएम विनय
कुमार पाठक ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह ने आभार जताया। उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र
कुशवाहा, शब्बीर यार खां, फरीद अहमद, अमित त्रिपाठी, मोहम्मद वाकर सैय्यद,
मोहम्मद अहमद, पंकज सेन, मोहम्मद तारिक अजीम, मोहनलाल, सूरजबली सिंह, पवन
कुमार, सुशील कुमार आदि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।