फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज से पहले नसीमुद्दीन ने बटोरीं दुआएं

Sat, 29 Aug 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले माह सपरिवार हज के लिए रवाना हो रहे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बसपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को बुजुर्गों और आम लोगों की दुआएं बटोरीं।
विज्ञापन


जगह-जगह फूलों की माला पहनाकर उन्हें हज की शुभकामनाएं दी गईं। नसीमुद्दीन ने कहा कि वे देश-प्रदेश और खासकर गृह जनपद की तरक्की, सलामती और खुशहाली के लिए मक्का और मदीना की पवित्र धरती पर दुआ मांगेंगे।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी 16 सितंबर को हवाई जहाज से लखनऊ से कूच करेंगे। साथ में उनकी पत्नी व विधान परिषद सदस्य हुस्ना सिद्दीकी भी होंगी। हज पर जाने से पहले परिवार, खानदानियों और मिलने-जुलने वालों से मिलने की रवायत है।
विज्ञापन


इसी परंपरा में वे पत्नी सहित गृह नगर आए हैं। शनिवार को लगभग पूरा दिन भ्रमण पर रहे। तमाम मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। तमाम लोगों ने उनसे अपना दुख, दर्द भी बयां किया। इस मौके पर सिद्दीकी राजनीतिक बयानबाजी से परहेज करते रहे।

खुटला मोहल्ले में बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाई। यहां लल्लन मंसूरी और मौला बक्श ने व्यवस्था की थी। शेख रज्जन मंसूरी, जैनुद्दीन सौदागर, जिया खां, इरफान सौदागर, समीर सौदागर, लाल मंसूरी, शम्मी, संतोष, नाजा सौदागर आदि उपस्थित रहे।

इसके पूर्व सिद्दीकी हाल में दिवंगत बसपा नेता आनंद यादव के सिविल लाइन स्थित आवास पर गए और शोक संवेदना व्यक्त की। छावनी में शहर काजी मौलाना कमरुद्दीन से मुलाकात की। मर्दननाका, खाईपार, अलीगंज, कुंजरहटी, सिविल लाइन आदि मोहल्लों में भी संपर्क किया।

उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, बसपा मंडल कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीश, मुमताज अली, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, अब्दुल मजीद, वकील अली आदि शामिल रहे। हाजी महफूजुर्रहमान, हाजी फखरुद्दीन फारूकी, हाजी कमरुद्दीन फारूकी, अब्दुल मुईद सिद्दीकी आदि ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें