फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Sun, 06 Jan 2019 11:35 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करते शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए रविवार को यहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। विधि-विधान से हवन पूजन और मंत्रोच्चारण करते हुए सरकार को सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई।

विज्ञापन


समिति अध्यक्ष राजकुमार सिंह पटेल ने बताया कि पुरानी पेंशन शीघ्र बहाल नहीं हुई तो जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन होगा। अगले चरण में लखनऊ में प्रदर्शन होगा। बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल सहित चंदन सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, संतोष मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकुमार सिंह पटेल, रामदेव सिंह, अशोक सिंह पटेल, विशिष्ट बीटीसी संघ के डा.सीबी चक्रवर्ती, डीसी श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, यूनाइटेड टीचर्स के जयनारायण श्रीवास, निरंजन चक्रवर्ती, कुलदीप, अशोक सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के ब्रम्हर्षि शुक्ला, संयोजक केके सक्सेना आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें