फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों की चेतावनी से कलेक्ट्रेट बना छावनी

Sat, 02 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अनुदेशकों की आत्मदाह चेतावनी के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में अग्निशमन यंत्र और कंबल से लैस पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नियमितीकरण की मांग लेकर अनुदेशकों द्वारा दी गई सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी ने प्रशासन और पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि बाद में यह ‘अप्रैल फूल’ जैसा ही साबित हुआ। कोई भी अनुदेशक झकने नहीं आया। सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में लगे सभी फायर इक्जीब्यूटर (अग्निशमन यंत्र) और गरीबों को ठंड में बंटने के लिए आए कंबल लेकर पुलिस लाइन के रंगरूट डट गए। नगर मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव और सीओ विनोद कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव सहित चिल्ला थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान, महिला थानाध्यक्ष रीता सिंह आदि कई घंटे कलेक्ट्रेट में चौकसी बरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें