बांदा। जिलाधिकारी ने खनन के कर में वृद्धि करने एवं प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि ओवरलोड वाहनों की सघन चेकिंग, रोड टैक्स के प्रकरणों की भी चेकिंग की जाए।
कलेक्टर सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी जे.रीभा ने कर-करेत्तर वसूली, राजस्व कार्यों एवं मासिक स्टाफ बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी एवं जल संस्थान के कर की वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान आबकारी, परिवहन, विद्युत के करों की समीक्षा की गई। उन्होंने बबेरू, तिंदवारी, अतर्रा में मंडी की वसूली में वृद्धि, उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को तहसील में वसूली की समीक्षा के निर्देश दिए। (संवाद)