फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हज यात्रियों की किस्त की धनराशि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 1- मुख्य हज ट्रेनर आरिफ खान।
विज्ञापन

-उड़ान स्थल पर एक स्मार्ट वाच भी यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ खान (बांदा/हमीरपुर/चित्रकूट/ललितपुर/एटा) हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की ओर से तीसरी व अंतिम किस्त के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि की घोषणा कर दी है। इस धनराशि में कैटरिंग की धनराशि सम्मिलित नहीं है।
हज 2026 में जाने वाले प्रत्येक हज यात्री को उड़ान स्थल के बुकिंग बाद प्रपत्रों के वितरण के समय एक स्मार्टवॉच भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस स्मार्टवॉच को यात्री की कलाई में पहनना आवश्यक होगा। यह स्मार्टवॉच जीपीएस कनेक्ट होगी। जिससे यात्री को समस्या होने पर बटन दबाते ही सिग्नल पहुंच जाएगा, सभी हज यात्रियों को उड़ान तिथि आवंटित हो चुकी है। यात्रियों को उड़ान तिथि से दो दिन पूर्व निर्धारित उड़ान स्थल पर पहुंचकर अपनी फ्लाइट की बुकिंग कन्फर्म कराना आवश्यक होगा।
विज्ञापन

हज 2026 के लिए चयनित हज यात्रियों से पासपोर्ट पहले से जमा नहीं कराए गए। दो दिन पहले रिपोर्टिंग के समय प्रत्येक हज यात्री को अपना पासपोर्ट लाना आवश्यक होगा। पासपोर्ट डैमेज श्रेणी में न हो, अन्यथा यात्रा बाधित हो जाएगी। प्रत्येक हज यात्री को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर हज सुविधा ऐप व नुसूक ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

बिना नुसूक एप के मदीने में रियाजुल जन्नाह पंजीकरण संभव नहीं होगा। जिन हाजियों ने 2,77,300 (पहली किस्त 1,52,300 रुपये + दूसरी किस्त 1,25,000 रुपये) जमा कर दी है, उन्हें अब निम्नलिखित बाकी राशि जमा करना अनिवार्य है। जिन हज यात्रियों ने कुर्बानी का विकल्प में हां किया हुआ है वे 720 सऊदी रियाल के हिसाब से 17,280 साथ में जमा करेंगे, इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें