सीबीएसई इंटर की परीक्षा में विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रेरणा शिवहरे ने 96.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। शांतिधाम स्कूल अतर्रा के आदित्य पांडेय ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसे 95 फीसदी अंक मिले। सेंटमेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में छात्र सचिन गुप्ता 94.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बने।
जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र तर्षित गुप्ता ने भी 94.4 फीसदी अंक हासिल किए। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के हर्षित कसौधन 93.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल के टॉपर बने। अतर्रा स्थित तथागत ज्ञान स्थली सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सौम्या जैन और मृदुल कांत 92-92 फीसदी अंकों के साथ मेधावी बने।
मेधावी छात्रा प्रेरणा शिवहरे का कहना है कि उसने कभी कोचिंग का सहारा नहीं दिया। स्कूल और घर की पढ़ाई से ही यह सफलता हासिल की। परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह परहेज रखा। सेंट जेवियर्स के टॉपर हर्षित कसौंधन और सेंट मेरीज के टॉपर सचिन गुप्ता ने कोचिंग पढ़कर यह मुकाम पाया। लेकिन सोशल मीडिया से इनकार किया। जवाहर नवोदय के मेधावी तर्षित गुप्ता भी परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहे। कोचिंग भी नहीं की।