फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सामान्य प्रेक्षक वी. कलाईराशि ने मतगणना स्थल मंडी समिति का निरीक्षण किया। मतगणना पंडालों मे आयोग की मंशा के अनुरूप व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मतगणना काउंटर, बैरिकेडिंग ,सीसीटीवी कैमरा का संचालन, समुचित लाइट एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्मिकों की सुविधा के लिए जगह-जगह पर साईनेज को लगाए जाने व गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था किये जाने एवं अन्य आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंडी परिषद में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहनों की आवागमन की समुचित यातायात व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश दिए l मतगणना पंडाल में कार्मिकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना स्थल पर प्रत्येक विधानसभा के मतगणना हाल में गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए मेडिकल किट आवश्यक दवाओं एवं ओआरएस घोल सहित अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिये। आयुक्त बालकृष्ण, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें