फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डायरिया से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मौसमी बीमारियों का असर बढ़ता ही जा रहा है। डायरिया से पीड़ित मासूम की हालत बिगड़ जाने पर परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने देखने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बबेरू कस्बा निवासी अंकित (5) पुत्र राजकरन को डायरिया ने अपनी चपेट में ले लिया था। परिजनों ने पहले उसका प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मासूम को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया।
शुक्रवार को दोपहर चिकित्सक ने बच्चे को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। वहां पर चिकित्सक ने देखने के बाद मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पिता राजकरन ने बताया कि उसके बच्चे को डायरिया ने अपनी चपेट में ले लिया था। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें