पैलानी। बच्चों के साथ खेलते समय छह वर्षीय मासूम पर मवेशी ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव निवासी जुम्मन ने बताया कि इकलौता बेटा मोहम्मद निसार (6) गांव में ही सहाय दास बाबा स्थान पर गुरुवार की शाम बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी वहां आए मवेशी ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसके एक ही पुत्र था। एक बेटी है। मां खैरुनिशां की चार साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
पिता जुम्मन घटना के समय बाहर था। घर में दादी झंडो अकेले थीं। प्रधान सुमित सविता ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी है।