फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टब में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में रामबाबू के दो वर्षीय पुत्र अतुल बुधवार को सुबह खेलते समय पानी भरे टब में गिर गया। कुछ देर बाद पहुंचे पिता ने उसे निकाला और जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले गए।
विज्ञापन

उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के बहरी गांव में अनिल (25) ने बुधवार को दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, अतर्रा में मछली पकड़ने तालाब में गए 10 वर्षीय बालक की गहरे पानी में गिर जाने से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के महदू पुरवा में बुधवार को दोपहर बबली सिंह का पुत्र रूपक मछली पकड़ने गांव के नजदीक तालाब पर गया था।
तभी वह गहरे पानी में गिरकर डूब गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। घरवालों ने तत्काल पानी से निकाला और सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें